UP Board 12th Civics Paper 2024 PDF Download: यूपी बोर्ड 12th में पिछले साल कैसा आया था नागरिक शास्त्र का पेपर, करें डाउनलोड

यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, ऐसे में छात्र अपने-अपने घरों में लगातार पढ़ाई में जुटे हुए हैं. उनके पैरेंट्स भी जितना हो सके अपने बच्चों को सपोर्ट करने में जुटे हैं. बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता क्या-क्या नहीं करते हैं. लेकिन, ऐसे में अपने बच्चे की तैयारी का स्तर भी जान लेना जरूरी है. ताकि जिन पॉइट्स पर वह वीक है उन पॉइंट्स का ठीक से रिविजन किया जा सके.

यहां हम आपको 2024 में नागरिक शास्त्र का एग्जाम कैसा आया था ये बताने जा रहे हैं. आप यहां से इसे सीधे तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं और तैयारी को चेक कर सकते हैं.

एग्जाम में जरूरी निर्देश

  • परीक्षा शुरू होने से पहले, परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा.
  • सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है.
  • प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
  • प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघु-उत्तरात्मक प्रश्न होंगे, जिनके उत्तर लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देने होंगे.
  • प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु-उत्तरात्मक प्रश्न (प्रकार-1) होंगे, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखा जाना चाहिए.
  • प्रश्न संख्या 27 से 30 तक लघु-उत्तरात्मक प्रश्न (प्रकार-2) होंगे, जिनके उत्तर 100 से 125 शब्दों में देने होंगे.
  • प्रश्न संख्या 31 और 32 दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर लगभग 250 शब्दों में देना अनिवार्य होगा.
  • प्रत्येक प्रश्न के अंक प्रश्न-पत्र में उनके सामने दर्शाए गए हैं.

कैसे क्वेश्चन्स पूछे जा सकते हैं-

नोट: निम्नलिखित दस प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

1. दूसरी दुनिया के देश इसे रूप में जाने जाते हैं: (1 अंक)
(अ) समाजवादी देश
(ब) पूँजीवादी देश
(स) विकासशील देश
(द) उपयुक्त में से कोई नहीं

2. ‘खुले द्वार की नीति’ का संबंध किस देश से है? (1 अंक)
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) भारत
(स) चीन
(द) फ्रांस

3. नेपाल किस वर्ष में लोकतांत्रिक गणराज्य बना? (1 अंक)
(अ) 2012
(ब) 2008
(स) 2006
(द) 2001

4. संयुक्त राष्ट्र संघ के झंडे में किस वृक्ष की पत्तियों का प्रयोग किया गया है? (1 अंक)
(अ) पीपल
(ब) नीम
(स) जैतून
(द) आम

5. संयुक्त राष्ट्र संघ का कौन-सा अंग अब क्रियाशील नहीं रहा है? (1 अंक)
(अ) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
(ब) न्याय परिषद
(स) सुरक्षा परिषद
(द) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय

6. ‘नक्सल’ का संबंध भारत के किस हिस्से से माना जाता है? (1 अंक)
(अ) जम्मू-कश्मीर
(ब) बिहार
(स) छत्तीसगढ़
(द) तेलंगाना

7. भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ पंचशील संधि की? (1 अंक)
(अ) चीन
(ब) नेपाल
(स) भूटान
(द) श्रीलंका

UP Board 12th Civics Paper 2024 PDF-

UP Board 12th Civics Paper 2024 PDF Download

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र (Civics) परीक्षा की तैयारी के टिप्स

  • पूरा सिलेबस अच्छे से समझें और संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य, राजनीति और सरकारी संरचनाओं पर विशेष ध्यान दें.
  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें, जिनमें भारतीय संविधान और इसके मुख्य सिद्धांत, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना एवं कार्य शामिल हैं.
  • प्रत्येक अध्याय के मुख्य बिंदुओं के छोटे-छोटे नोट्स बनाएं. महत्वपूर्ण परिभाषाएं, अनुच्छेद, विद्वानों के विचार, राजनीतिक सिद्धांत, और महत्वपूर्ण तिथियां अलग से लिखकर याद करें.
  • पिछले 5-10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें, ताकि परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझा जा सके. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को चिन्हित करें और उनके उत्तर लिखने का अभ्यास करें.
  • उत्तर लिखते समय बिंदुवार ढंग से लिखें और संक्षिप्तता बनाए रखें. अपने उत्तरों को स्पष्ट और तार्किक बनाएं. आवश्यकतानुसार उदाहरणों और संविधान के अनुच्छेदों का उल्लेख करें.
  • हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें और रिवीजन करते रहें. मॉक टेस्ट देकर अपनी गति और उत्तर लेखन क्षमता को सुधारें.